“तुम बहुत याद आओगे भाई” मंत्री बन्ना गुप्ता के दोस्त की मौत, कंधा देकर दी नम आंखों से अंतिम विदाई

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता अपने संवेदनशील व्यक्तित्व और दोस्ताना व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। उनके दोस्त और समर्थक भी जानते हैं कि बन्ना गुप्ता भले ही किसी पद पर रहे लेकिन अपनी दोस्ती निभाने से नहीं चूकते।

जब उन्हें सूचना मिली है कि उनके बचपन का दोस्त बबलू चौरसिया का इलाज के दौरान शनिवार को निधन हो गया है, तो अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर वे रांची से जमशेदपुर पहुंचे। अपने दोस्त को कंधा देकर अंतिम विदाई दी।

उल्लेखनीय है कि बीमार पड़ने की खबर जब उनको मिली थी तो उन्होंने ही टीएमएच में उनके बेहतर इलाज की व्यवस्था की। निधन होने के बाद मानवीय आधार पर बिल माफ करवाया।

अंतिम विदाई देने के बाद उन्होंने ट्विटर पर एक भवनात्मक पोस्ट भी किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने याद करते हुए लिखा है कि “आज मन बहुत दुखी और व्यथित हैं। आज मैने अपना साथी, अपना बचपन का दोस्त और भाई समान बबलू चौरसिया को खो दिया है।

टीएमएच में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था। आज दोस्ती का फर्ज अदा करने का वक्त था तो अंतिम विदाई में बबलू भाई को कंधा देकर नम आंखों से विदाई दिया। तुम बहुत याद आओगे भाई”।

Share This Article