खूंटी रनिया थाना पुलिस ने अधजले शवों की गुत्थी सुलझाते हुए चार आरोपियों को किया गिरतार

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: रनिया थाना के अंधुवाल टोली मरचा के पास गत आठ मार्च को बरामद दो अधजले शवों की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने हत्या के चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

पकेड़े गये अभियुक्तों में पोजे मिलगाटोली निवासी बोगन सुरीन व जीवन सुरीन, बोंगदा गेंधाटोली निवासी रोहित साहू, और ज्योतिष बारला कशामिल हैं।

इस संबंध में एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में आठ मार्च को बरामद शवों की पहचान बिनोद खाखा और सिद्धेश्वर खाखा के रूप में की गयी थी।

दोनों छोटका कोयली थाना कमडारा गुमला के रहने वाले थे।

पूछताछ के क्रम में अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि जीवन सुरीन की पत्नी जैतुन भेंगरा को विनोद खाखा अपनी प्रेमिका बताता था और जीवन को बार-बार जैतून को छोड़ने के लिए कहता था।

विनोद कई बार फोन से और गांव आकर भी जैतुन को छोड़ने की धमकी दिया करता था।

गत चार मार्च को उक्त महिला जैतुन को लेने बिनोद खाखा और उसका दोस्त सिद्धेश्वर खाखा जीवन सुरीन के गांव आये थे।

सभी अभियुक्त योजना के अनुसार दोनों को हंड़िया पिलाकर विलय गढा के पास ले गये और लाठी-डंडे से मारकर दोनों की हत्या कर दी।

शव को छिपाने की नीयत से किरासन तेल डालकर दोनों शवों को जलाने का प्रयास किया। गिरफ्तार आरोपितों ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

Share This Article