झारखंड : सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: जिले के गांडेय थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग के दासडीह के पास सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई।

मृतक की पहचान जितेन्द्र गिरी, उसकी पत्नी आशा देवी और 13 वर्षीय पुत्री प्रीति कुमारी के रूप में की गई है।

घटना मंगलवार रात 11:30 की है। जानकारी के अनुसार तीनों मृतक महेशमुंडा निवासी थे।

यह परिवार गांडेय, राधेडीह में परशुराम गिरी के घर शादी समारोह में शामिल होने गया था।

देर रात वापस तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे। इसी बीच दासडीह के समीप जमुई से आसनसोल जा रहे एक तेज स्कार्पियो ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

टक्कर इतनी तेज़ थी कि तीनों बाइक सवार गिर कर बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर पहुंचे स्थानिय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को उचित किया।

मौके पर पहुंची गांडेय पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए एमबुलेंस से सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया, जहां तीनों की मौत इलाज के दौरान हो गया।

Share This Article