तीसरे वेब की चेतावनी के बीच कोई भी कोताही लोगों को मुश्किल में डाल सकती है: कांग्रेस

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने रांची में कोरोना संक्रमण से मौत का आंकड़ा शून्य हो जाने पर संतोष व्यक्त किया है।

साथ ही कहा कि पूरे राज्य का यह आंकड़ा शून्य हो और नये संक्रमित मिलने की संख्या भी शून्य पर पहुंचे। इसके लिए अभी सतर्कता और एहतियात बरतना जरूरी है।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शहादेव और राजेश गुप्ता ने गुरुवार को कहा कि राज्य में 22 अप्रैल से शुरू स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की मदद से संक्रमण पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है, लेकिन अभी तीसरे वेब की चेतावनी के बीच कोई भी कोताही लोगों को मुश्किल में डाल सकती है।

इस कारण राज्य सरकार की ओर से अब भी कई पाबंदियों को लागू रखने और शनिवार चार बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन रखने का सराहनीय फैसला किया है।

सरकार के इस फैसले का पार्टी पूरी तरह से स्वागत करती है।

Share This Article