रांची में घर का ताला तोड़कर सामान की चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, सोने के जेवरात बरामद

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: अरगोड़ा थाना पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर सुनील कुमार साहू उर्फ़ सोनी को गिरफ्तार किया है। वह सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के किशोरगंज का रहने वाला है।

थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि बीते 19 फरवरी को एक बंद घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर सोने का जेवरात, म्यूजिक सिस्टम सहित अन्य सामान की चोरी कर ली थी।

जांच के क्रम में गुरुवार को उसे गिरफ्तार किया गया।

उसके पास है चोरी के कुछ जेवरात बरामद किए गए हैं और गलाया हुआ सोना भी बरामद किया गया है।

उसने कई चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में इस मामले में पिंटू कुमार आकाश राम उर्फ मन्ना और निक्की उरांव को म्यूजिक सिस्टम और एक पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया था।

Share This Article