झारखंड में टाना भगत परिवार के 40 सदस्यों का हुआ टीकाकरण

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: पाटन प्रखंड के टाना भगत जनजातीय गांव पोखरिया में विशेष टीकाकरण शिविर लगाया गया। इस दौरान 45 वर्ष से ऊपर के 10 टाना भगत को टीका लगाया गया।

वहीं, 18 वर्ष से ऊपर के 30 टाना भगत को कोरोना का टीका लगाया गया।

उपायुक्त शशि रंजन के निर्देश पर जिले भर में टीकाकरण को लेकर विशेष जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में टाना भगत समुदाय के लोगों के बीच जागरुकता अभियान का असर दिखा और टाना भगत समुदाय के 40 लोगों को टीका लगाया गया।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि पाटन प्रखंड में टाना भगत समुदाय के 24 परिवार रहते हैं।

उन्होंने बताया कि 45 वर्ष से ऊपर के ढाई सौ लोगों को पहला डोज लगाया गया।

वहीं, सात लोगों ने वैक्सीन का दूसरा डोज लिया। इसके अलावा 18 वर्ष से ऊपर के 161 लोगों ने वैक्सीन का पहला डोज लिया।

Share This Article