मदरसा के प्रबंधन समिति के सदस्य ने किया मंत्री का स्वागत

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर: मधुपुर शहर के हाजी गली स्थित इस्लामिया मदरसा में झारखंड सरकार मंत्री हाफिज उल हसन का स्वागत समारोह रखा गया।

मौके पर मंत्री के साथ अनुमंडल पदाधिकारी एवं मदरसा के प्रबंधन समिति के सदस्य एवं शिक्षक मौजूद रहे।

इस मौके पर मंत्री ने मदरसा के उत्थान के लिए नई जमीन देखने की हिदायत दी।

साथ ही साथ इस कार्यक्रम में आए संस्कृत विद्यालय कुंडू बंगला के शिक्षकों को यह आश्वासन दिया कि उनका जो मानदेय वर्षों से रुका हुआ है, उसके लिए मैं पूरा पूरा प्रयास करूंगा की मानदेय का जल्द भुगतान हो जाए।

Share This Article