रघुवर ने की दिवंगत लक्ष्मण गिलुआ के परिजनों से मुलाकात

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने गुरुवार को पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व लक्ष्मण गिलुआ के आवास पर उनके परिजनों से मुलाकात की।

मौके पर उन्होंने कहा कि कोरोना ने कईयों को हमसे छीन लिया है। हमारे जुझारू नेता लक्ष्मण गिलुवा भी कोरना के कारण असमय काल के गाल में समा गए।

लक्ष्मण गिलुआ का जीवन गरीब-गुरबा खासकर आदिवासी समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा।

समाज के हर वर्ग के लिए बढ़ चढ़कर सेवा कार्य किया। उनका सपना था कि चक्रधरपुर को जिला बनाया जाए।

राज्य में जब भी भाजपा की सरकार आयेगी, उनका सपना पूरा करने के लिए चक्रधरपुर को अलग जिला बनाया जायेगा। यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। दास ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Share This Article