कोडरमा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खेतों में दिया धरना

Digital News
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: नगर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा किसानों के समर्थन में खेतों में धरना दिया गया।

नेतृत्व कोडरमा नगर मंडल के प्रभारी मनोज कुमार झुन्नू ने किया। इस अवसर पर नगर पंचायत के वार्ड नं-12 फरेंदा स्थित खेत में धरना प्रदर्शन किया गया।

उन्होंने कहा कि किसान के हित में आज कोई भी काम नहीं किया जा रहा है, इसीलिए आज हम लोगों के द्वारा किसानों के हित में खेतों में उतरना पड़ा है।

मौके पर नगर उपाध्यक्ष राजु यादव, पिंटू श्रीवास्तव, महामंत्री पप्पू सिंह, किसान मोर्चा के प्रदीप पांडेय पप्पू, रवि राम, मनोज साव, महेश यादव, संतोष यादव, राजेश यादव, संदीप सिंह, सुरेश मिस्त्री, नारायण यादव, इंद्र कुमार, मुन्नू कुमार, राजकुमार यादव, सोमर शर्मा, दीपक यादव, राहुल कुमार, मुकेश यादव उपस्थित थे।

डोमचांच ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बेहराडीह और मसनोडीह पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत टांड़, खेत पर पहुंच कर किसानों के धान के क्रय मूल्य का भुगतान अविलंब करने हेतु एक दिवसीय धरना का आयोजन किया।

अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रामदेव पासवान और संचालन मंडल महामंत्री सुनील कुमार भारती ने किया।

प्रभारी के रूप में सुनील कुमार सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित हुए।

प्रभारी ने उपस्थित किसानों एवं कार्यकर्ताओं को धरना के माध्यम से वर्तमान हेमंत सरकार के वादा खिलाफी और किसान विरोधी रवैया से अवगत कराते हुए आक्रोश प्रकट किया।

धरना में मंडल उपाध्यक्ष बलराम भारती, मुन्ना सिंह, जगदीश मेहता, अभिजीत कुमार उपस्थित थे।

जयनगर मंडल अध्यक्ष रामदेव मोदी के अध्यक्षता में ककरचोली पंचायत अन्तर्गत ग्राम महुआडांड़, हीरोडीह पंचायत के गेडेनगर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं किसानों के साथ झारखंड सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र भाई मोदी ने कहा कि झारखंड सरकार जो किसानों से धान खरीदी थी उसका अभी तक भुगतान किसानों को नहीं हुआ है।

कार्यक्रम को प्रखंड प्रभारी जिला मंत्री सुधीर सिंह, मंडल के महामंत्री यमुना प्रसाद, उपाध्यक्ष विजय यादव ने किसानों को संम्बोधित किया।

मौके पर किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नीरज कुमार, सकलदेव सिंह, विनय सिंह, राजेंद्र राम, बिनोद राणा, संतोष मोदी, अरुण सिंह, रामशहाय यादव, किशोर पासवान, आकाश मोदी, राजु साव, रामेश्वर पंडित मौजूद थे।

Share This Article