दिल्ली दौरे से रांची लौटे कांग्रेस के विधायक

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड कांग्रेस के पांच विधायक दिल्ली दौरे से गुरुवार को रांची लौट आए हैं। दिल्ली में इन विधायकों ने प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह और पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की और राज्य की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की।

दिल्ली दौरे पर गए विधायकों में इरफान अंसारी, ममता देवीज, उमाशंकर अकेला, राजेश कच्छप और दीपिका पांडेय सिंह शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार आयोग, बोर्ड निगम सहित 12वें मंत्री पद को लेकर यह विधायक दिल्ली गए थे।

बताया जाता है कि यह सभी विधायक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव से नाराज हैं।

Share This Article