भाजपा ने पहलवान चंचला कुमारी को किया सम्मानित

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने ओरमांझी प्रखंड के हतवाल गांव की रहने वाली होनहार बेटी का उसके घर जाकर सम्मान किया। साथ ही प्रतियोगिता में जीत के लिये शुभकामनाएं दी।

उल्लेखनीय है कि चंचला कुमारी हतवाल गांव के किसान नरेश पाहन की बेटी है, जिसका चयन हंगरी में होने जा रहे कुश्ती प्रतियोगिता के लिये भारतीय जूनियर टीम में चयनित किया गया है।

साहू ने कहा कि झारखंड में प्रतिभाओं की कमी नही है। आवश्यकता है अवसर उपलब्ध कराने की। साहू ने शुभकामनाएं देते हुए चंचला को आर्थिक सहायता भी की।

Share This Article