देवघर में चुखन मियां की पत्नी का फंदे से लटकता मिला शव

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर: पथरोल थाना अंतर्गत बघनाडीह पंचायत के भितिया नावाडीह गांव में महिला की हत्या का मामला प्रकाश में आया है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि भितिया नावाडीह निवासी चुखन मियां की पत्नी गुलशन बीवी (30) का शव घर के भीतर फांसी के फंदे से झूलता पाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पाथरोल थाना प्रभारी सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे और शव कोपोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक महिला का मायका कर्माटांड़ थाने के गांव बिराजपुर बताया जा रहा है।

इस संबंध में मृतक गुलशन बीवी के पिता ने उसके ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Share This Article