जमशेदपुर को मिला नया उपायुक्त: राजीव रंजन ने संभाली जिम्मेदारी, विकास को दी प्राथमिकता

जमशेदपुर के नए उपायुक्त बने राजीव रंजन, पदभार संभालते ही विकास, पारदर्शिता और सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को प्राथमिकता देने का किया ऐलान।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur News : राजीव रंजन ने आज जमशेदपुर के नए उपायुक्त (DC) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने पूर्व उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से जिम्मेदारी संभाली।

2013 बैच के आईएएस अधिकारी राजीव रंजन इससे पहले मुख्यमंत्री सचिवालय में अपनी सेवाएं दे रहे थे। अब वे पूर्वी सिंहभूम जिले के प्रशासनिक मुखिया के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने साफ कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता सरकार की सभी योजनाओं को प्रभावी तरीके से ज़मीन पर उतारना होगी। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने की बात कही कि हर योजना का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

नए उपायुक्त के सामने जिले में विकास कार्यों को तेज गति देना, प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करना और आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना बड़ी चुनौती होगी।

उम्मीद की जा रही है कि उनके नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम जिला में विकास योजनाओं को नई गति मिलेगी और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।