JAC का बड़ा खुलासा: मैट्रिक रिजल्ट को लेकर वायरल खबरें फर्जी, अभी नहीं हुआ जारी

Jharkhand Academic Council ने मैट्रिक रिजल्ट 2026 को लेकर वायरल खबरों को फर्जी बताया, कहा अभी परिणाम जारी नहीं हुआ, छात्र केवल आधिकारिक सूचना का ही इंतजार करें।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

JAC Matric Result 2026 : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने मैट्रिक बोर्ड परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर फैल रही अफवाहों पर साफ बयान जारी किया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अभी तक मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी नहीं किया गया है।

दरअसल, शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पर कुछ कथित रिजल्ट की तस्वीरें वायरल हो गई थीं, जिससे छात्रों और अभिभावकों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। कई लोगों ने यह दावा किया कि रिजल्ट जारी कर वेबसाइट से हटा लिया गया, लेकिन बोर्ड ने इसे पूरी तरह फर्जी बताया है।

छात्रों और अभिभावकों से अपील

JAC ने विद्यार्थियों और उनके माता-पिता से अपील की है कि वे किसी भी भ्रामक खबर या वायरल पोस्ट पर भरोसा न करें।

बोर्ड के अनुसार

* रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा केवल वेबसाइट और समाचार पत्रों के माध्यम से की जाएगी।
* किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोत पर ही भरोसा करें।

अभी जारी नहीं हुआ मैट्रिक-इंटर का परिणाम

बोर्ड ने यह भी बताया कि फिलहाल केवल 11वीं कक्षा का परिणाम जारी किया गया है। मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम अभी तैयार किए जा रहे हैं और जल्द ही आधिकारिक रूप से घोषित किए जाएंगे।

ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अफवाहों से दूर रहें और झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक सूचना का ही इंतजार करें।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।