Latest Newsझारखंडराजस्व वसूली में लापरवाही बरदाश्त नहीं : डीसी

राजस्व वसूली में लापरवाही बरदाश्त नहीं : डीसी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मेदिनीनगर: उपायुक्त शशि रंजन ने बुधवार को राजस्व से जुड़े सभी विभागों को राजस्व संग्रहण में तेजी लाने का निर्देश दिया।

उपायुक्त कहा कि इसमें कोताही बरदाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि राजस्व उगाही में सभी रुकावटों को दूर करते हुए लक्ष्य के प्रति केंद्रित रहें।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विभागों के राजस्व वसूलने के लिए लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। ऐसे में संबंधित अधिकारी अपने अपने राजस्व वसूलने के लिए किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें।

उन्होंने कहा कि राजस्व संग्रहण जिले की कार्यप्रणाली का अहम हिस्सा है। इस कार्य में पारदर्शिता आवश्यक है।

उन्होंने पदाधिकारियों को लोगों को कर भुगतान करने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने खनन विभाग की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के विरुद्ध कम राजस्व वसूली के कारणों से अवगत हुए।

इस दौरान उन्होंने जिला खनन पदाधिकारी को खनन के क्षेत्र में राजस्व वसूली में तेजी लाने की बात कही।

वाणिज्य कर विभाग की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने पाया कि अबतक 23 करोड़ 28 लाख रुपये की राजस्व वसूली कर ली गयी है।

इस दौरान कम राजस्व वसूली होने के कारणों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने तेजी लाने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने अवैध महुआ शराब दुकानदारों के खिलाफ लगातार छापामारी करते रहने का निर्देश दिया।

spot_img

Latest articles

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज़ लॉरेन डाउन ने लिया संन्यास, 15 साल के करियर पर लगाया विराम

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट को बड़ा झटका लगा है। दिग्गज बल्लेबाज़ लॉरेन डाउन ने क्रिकेट...

Jharkhand Weather: अगले सप्ताह फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 24 फरवरी को बारिश के आसार

रांची: झारखंड के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। दोपहर के वक्त धूप इतनी...

संविधान की मूल भावना की पक्षधर रही है कांग्रेस : केशव महतो कमलेश

ज्योति सिंह माथारू और सोकपाल सिंह के नेतृत्व में सिख समुदाय के लोगों ने...

खबरें और भी हैं...