डाक विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचायें

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: कर्रा अंचल सभागार में गुरुवार को कर्रा और गोविन्दपुर उप डाकघर के पोस्टमास्टर, पोस्टमेन और डाक वाहकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह व्यावसायिक समीक्षा बैठक हुई।

अनुमंडल डाक निरीक्षक चंदन कुमार व इण्डिया पोस्ट पेमेंट बैंक मैनेजर विनिता कुमारी ने कहा कि कोरोना के सभी सुरक्षा मानक को अपनाते हुए प्रखंड के गांवों के लोगों तक डाक विभाग की जन लाभकारी योजनाओं को पहुुंचाना है।

अधिक से अधिक लोगों की बचत,आवर्ती सावधि, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, सुकन्या समृद्धि योजनाओं से बचत करने की आदत करने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिये गये।

डाक विभाग की बीमा योजना कम प्रीमियम व अधिक बोनस पर संचालित होता है। यह कोविड जैसी महामारी में भी सुरक्षा प्रदान करता है। इसे ग्रामीण एवं शहरी लोगों को भी जोड़ना है।

डाक विभाग द्वारा संचालित इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक जो पूरी तरह आनलाइन बैंकिंग और डोर टू डोर बैंकिंग की सुविधा आमजनों तक पहुंचाने के भी निर्देश दिये गये।

डाक घर द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजना अटल पेंशन, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से लोगों को जोड़ कर लाभान्वित करने पर बैठक में बल दिया गया।

अधिदर्शक ओम प्रकाश मिश्र व आलोक कुमार ने भी कर्तव्य पालन करते हुए कार्य करने की बात कही।

Share This Article