उपसभापति हरिवंश नारायण और सांसद निशिकांत दुबे से मिले सरयू राय

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के पूर्व मंत्री और विधायक सरयू राय ने रविवार को नई दिल्ली में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह एवं गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान उन्होंने उन्हें अपनी प्रकाशित पुस्तक “रहबर की राहजनी” भेंट की।

सरयू राय ने बताया कि यह पुस्तक पूर्ववर्ती सरकार के दौरान झारखंड में हुए लौह अयस्क के अवैध खनन एवं अवैध व्यापार के संबंध में है।

उन्होंने बताया कि कोविड के लंबे अंतराल के बाद दोनों पुराने मित्रों से मिलना हुआ।

विभिन्न राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, सामाजिक, राजनीतिक विषयों पर लंबी चर्चा हुई।

Share This Article