गोवंडी में दो मंजिला इमारत गिरने से 3 की मौत, 10 घायल

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: गोवंडी के प्लाट नंबर 3 में भारी बारिश के बीच दो मंजली एक इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई।

इस घटना में 10 लोग घायल हुए हैं। इन सभी को राजावाड़ी और सायन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड के जवान पहुंचकर राहत व बचाव कार्य में लगे हैं।

पुलिस के अनुसार गोवंडी में शुक्रवार को सुबह 5 बजे दो मंजिला एक इमारत अचानक गिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड के जवान और गोवंडी पुलिस स्टेशन की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई।

फायर ब्रिगेड व पुलिस के जवानों ने तुरंत मलवे में दबे लोगों को निकालना शुरू कर दिया।

इस घटना में नेहा शेख (35 वर्ष), मोकर शेख (85वर्ष), शमशाद शेख (45 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे में परवेझ शेख (50 वर्ष), अमिना शेख (60 वर्ष), अमोल धेडाई (38वर्ष), स्यामूल सिंग (25 वर्ष) और एक अन्य काे राजावाड़ी अस्पताल में तथा मोहम्मद फैज कुरैशी (21वर्ष), नमरा कुरैशी (17 वर्ष), शाहिना कुरैशी (26 वर्ष) काे सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मलवे में अभी और लोगों के दबे होने की आशंका है। फायर ब्रिगेड के जवान मलवे में दबे और लोगों की तलाश कर रहे हैं।

Share This Article