Homeविदेशकोरोना के घातक डेल्टा वैरिएंट की गिरफ्त में दुनिया के 135 देश,...

कोरोना के घातक डेल्टा वैरिएंट की गिरफ्त में दुनिया के 135 देश, दूसरे नंबर पर भारत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

जेनेवा: महामारी कोरोना के घातक वायरस का सबसे खतरनाक वैरिएंट ‘डेल्टा’ दुनिया के सवा सौ से अधिक देशों में कोहराम मचाए है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसकी जानकारी दी और जल्द ही वैश्विक संक्रमण में बढ़त को लेकर आशंका जाहिर की।

डब्ल्यूएचओ ने 3 अगस्त को साप्ताहिक रिलीज में कहा कि 132 देशों में बीटा वैरिएंट और 81 देशों में गामा वैरिएंट के मामले मिले हैं।

वहीं 182 देशों में अल्फा वैरिएंट के मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि 135 देशों में सबसे अधिक संक्रामक डेल्टा वैरिएंट है। इस वैरिएंट से संक्रमण का पहला मामला भारत में मिला था।

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया भर में आ रहे नए मामलों का ट्रेंड बढ़त दिखा रहा है।

पिछले सप्ताह 26 जुलाई से 1 अगस्त के बीच 40 लाख से अधिक नए मामले दर्ज किए गए थे।

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार संक्रमण का वैश्विक आंकड़ा अभी 200,152,057 है और मौतों की संख्या 4,255,443 है।

वहीं दुनिया भर में अब तक 4,265,574,682 वैक्सीन की खुराकें मिल चुकी हैं। महामारी की शुरुआत से ही सबसे बुरे हाल में अमेरिका है।

यहां अब त क कुल संक्रमितों की संख्या 35,331,699 है और मरने वालों की 614,803 है।

संक्रमण के मामलों में दूसरे नंबर पर भारत है यहां अबतक कुल 31,769,132 केस हैं।

30 लाख से अधिक संक्रमण के मामलों वाले देश हैं- ब्राजील (20,026,533), रूस (6,274,006), फ्रांस (6,270,961), ब्रिटेन (5,980,887), तुर्की (5,822,487), अर्जेंटीना (4,975,616), कोलंबिया (4,815,063), स्पेन (4,544,576), इटली (4,369,964), ईरान (4,019,084), जर्मनी (3,786,003) और इंडोनेशिया (3,532,567)।

कोरोना संक्रमण के कारण मृतकों की संख्या में अमेरिका के बाद ब्राजील का नंबर है। यहां अब तक 559,607 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

एक लाख से अधिक संक्रमितों की मौत इन देशों में हुई है- भारत (425,757), मेक्सिको (241,936), पेरु (196,673), रूस (159,032), ब्रिटेन (130,300), इटली (128,136), कोलंबिया (121,695), फ्रांस (112,215), अर्जेंटीना (106,747) और इंडोनेशिया (100,636)।

spot_img

Latest articles

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

झारखंड में धान खरीद की शुरुआत, पहले ही दिन 18 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीद

Paddy Procurement Begins in Jharkhand: झारखंड सरकार ने 15 दिसंबर, सोमवार से राज्यभर में...

रिम्स में अवैध निर्माण पर बाबूलाल मरांडी का बड़ा आरोप, जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई की मांग

Babulal Marandi Alleges Illegal Construction at RIMS: झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने...

दिल्ली में झारखंड कांग्रेस की अहम बैठक, एकजुटता का दिया गया संदेश

Jharkhand Congress holds Crucial meeting in Delhi: अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव और झारखंड...

खबरें और भी हैं...