ब्लू ओरिजिन के न्यू ग्लेन रॉकेट में परीक्षण के दौरान विस्फोट, लॉन्च पैड पर मचा हड़कंप

जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन के न्यू ग्लेन रॉकेट में परीक्षण के दौरान बड़ा विस्फोट हुआ। हादसे से आसपास के इलाके हिल गए और आसमान नारंगी रंग में बदल गया।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूयार्क : अमेरिका की निजी अंतरिक्ष कंपनी ‘ब्लू ओरिजिन’ के एक रॉकेट में बृहस्पतिवार रात को लॉन्च पैड पर परीक्षण के दौरान विस्फोट हो गया, जिससे आसपास के मकान हिल गए और कुछ समय के लिए आसमान नारंगी रंग में दिखाई देने लगा। जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन ने बताया कि उसके न्यू ग्लेन रॉकेट में इंजन दहन परीक्षण के दौरान विस्फोट हुआ।कंपनी ने ‘एक्स’ पर कहा कि सभी कर्मचारियों का पता लगा लिया गया है। आपातकालीन अधिकारियों ने कहा कि धुएं या किसी अन्य संभावित खतरे से कोई जोखिम नहीं है। विशालकाय न्यू ग्लेन रॉकेट को अप्रैल में उस समय रोक दिया गया था, जब इंजन में खराबी के कारण वह एक उपग्रह को गलत कक्षा में छोड़ आया था।

यह इस रॉकेट की केवल तीसरी उड़ान थी, जिसका उपयोग ब्लू ओरिजिन नासा के लिए चंद्रमा पर लैंडर भेजने में करना चाहती है। रात करीब नौ बजे पास के केप केनवरल और कोकोआ बीच में मकान हिलने लगे, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर यह जानने की कोशिश की कि आखिर हुआ क्या है। केप केनवरल स्पेस फोर्स स्टेशन का लॉन्च कॉम्प्लेक्स-36 समुद्र तट से दिखाई देता है और इंटरनेट पर जल्द ही नारंगी आग के गोले की तस्वीरें आने लगीं। ब्लू ओरिजिन ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, ”आज के ‘हॉटफायर’ परीक्षण के दौरान हमें एक असामान्य घटना का सामना करना पड़ा। जैसे-जैसे हमें अधिक जानकारी मिलेगी, हम जानकारी साझा करेंगे।” न्यू ग्लेन ने 2025 में केप केनवरल से अपनी पहली उड़ान भरी थी। इसका नाम पृथ्वी की परिक्रमा करने वाले पहले अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री जॉन ग्लेन के नाम पर रखा गया है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।