Homeझारखंडझारखंड : प्रेमी के साथ भागी थी महिला, पत्नी ने घरवालों के...

झारखंड : प्रेमी के साथ भागी थी महिला, पत्नी ने घरवालों के साथ मिलकर पीटा, निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, 6 को जेल

Published on

spot_img

दुमका: जिले के मसानजोड़ थाना के कुलगो गांव की बहू के साथ मारपीट कर कदमा गांव में निर्वस्त्र घूमाने के मामले में 12 नामजद अभियुक्त के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने छह आरोपितों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपित कुलुंग गांव निवासी सोनू मिर्धा, सनातन मिर्धा, मदन हांसदा, राजू सोरेन, रासमुनि डोमिन और मिनी देवी है।

जानकारी के अनुसार प्रेमी के साथ भागी महिला को प्रेमी की पत्नी ने घरवालों के साथ मिलकर पहले पीटा, फिर निर्वस्त्र कर गांव में कुछ दूर तक घुमाया।

12 लोगों पर मामला दर्ज, सभी प्रेमी के घरवाले

थाना प्रभारी राजीव प्रकाश ने बताया कि जिन 12 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है, वे सभी प्रेमी के घरवाले हैं।

थाना प्रभारी राजीव प्रकाश ने बताया कि जिन 12 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है, वे सभी प्रेमी के घरवाले हैं।

प्रेमी की पत्नी समेत छह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बाकी छह की गिरफ्तारी के लिए दबिश डाली जा रही है।

बताया जाता है कि मसानजोर की रहने वाली महिला की शादी रानीश्वर के एक गांव में हुई है।

इसी गांव में कदमा गांव के माणिक मिर्धा की भी शादी हुई। छह माह पहले माणिक और महिला के बीच प्रेम हो गया। एक माह पूर्व विवाहिता अपने प्रेमी युगल के साथ रोजगार की तलाश में पश्चिम बंगाल के बर्धमान चली गई।

महिला का आरोप, गैंगरेप के बाद निर्वस्त्र घुमाया - woman says she was  gang-raped and forced to walk nude | Navbharat Times

रात करीब 10 बजे घर के एक दर्जन लोगों ने महिला को पकड़ा

बुधवार की शाम दोनों वापस कदमा गांव लौटे। यहां पति को दूसरी महिला के साथ देखने पर पत्नी ने घरवालों के अलावा गांव में रहने वाले दूसरे रिश्तेदारों को इसकी जानकारी दी। रात करीब 10 बजे घर के एक दर्जन लोगों ने महिला को पकड़ा।

पहले जमकर पिटाई की, फिर उसके कपड़े फाड़कर गांव में कुछ दूर तक निर्वस्त्र कर घुमाया।

गुरुवार की शाम पीड़िता ने थाना आकर पुलिस को घटना की जानकारी। महिला ने पुलिस को बताया कि प्रेमी व उसकी पत्नी के घरवालों ने मारपीट कर कमाए हुए 25 हजार रुपये भी छीन लिये। पुलिस ने मामला दर्ज कर रात में ही 12 में से छह आरोपितों को धर दबोचा।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...