अपूर्व चंद्र ने संभाला सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव का पदभार

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी अपूर्व चंद्र ने सोमवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव का पदभार संभाल लिया।

उच्च शिक्षा सचिव अमित खरे पिछले एक साल से भी अधिक समय से सूचना व प्रसारण मंत्रालय के सचिव का अतिरिक्त प्रभार देख रहे थे।

महाराष्ट्र कैडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी अपूर्व चंद्र श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के सचिव का कार्यभार संभाल रहे थे।

इससे पहले, चंद्र रक्षा मंत्रालय में रक्षा अधिग्रहण के विशेष महानिदेशक थे।

सिविल इंजीनियर चंद्र ने सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री और स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर की डिग्री आईआईटी दिल्ली से हासिल की।

वह सात साल से अधिक समय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में रहे।

वह उद्योगों को ईंधन आपूर्ति, आपूर्ति लॉजिस्टिक, परिवहन, ईंधन उत्पादों आदि के भंडारण और वितरण से जुड़ी नीतियां बनाने में शामिल थे।

Share This Article