Latest Newsबिहारबिहार को मिलीं 615 महिला पुलिस पदाधिकारी, CM नीतीश ने कहा- न्याय...

बिहार को मिलीं 615 महिला पुलिस पदाधिकारी, CM नीतीश ने कहा- न्याय के साथ विकास और सशक्त महिला से ही प्रदेश संबल बनेगा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना/बिहारशरीफ: बिहार में नालंदा जिले के राजगीर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में गुरुवार को 2018 बैच के पुलिस अवर निरीक्षक का दीक्षांत परेड समारोह आयोजित हुआ।

परेड समारोह में कुल 1582 प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों ने हिस्सा लिया। इनमें 615 महिला पुलिस पदाधिकारी भी शामिल रहीं।

समारोह को सम्बोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि न्याय के साथ विकास और सशक्त महिला, सक्षम महिला से ही प्रदेश संबल और विकसित बनेगा।

सीएम ने कहा कि झारखण्ड अलग होने के बाद बिहार में ट्रेनिंग की व्यवस्था नहीं थी।

राजगीर में पुलिस अकादमी के निर्माण किया गया। यहां पुलिस बल के प्रशिक्षण के लिए बेहतर सुविधाएं प्राप्त हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सबसे जरूरी है और राज्य में कानून का राज्य कायम रखना मेरी प्राथमिकता है।

बिहार में महिलाओं की मांग पर ही शराबबंदी हुई। आज महिला पुलिस बल पर बड़ी जिम्मेदारी दी जा रही है।

आज महिलाओं की पुलिस बल में संख्या बेहतर हो गई है। अब ये महिला पुलिस बल शराबबंदी पर सख्ती बरतें।

शराबबंदी की सफलता में महिला पुलिस बल की बड़ी भागीदारी होगी। शराबबंदी के तीन महीने तक सख्ती बहुत ज्यादा थी। आज भी सख्ती उसी तरह से रखने की जरूरत है।

सीएम नीतीश ने कहा कि राजगीर में दो हजार पुरुष और दो हजार महिला कर्मियों की भी ट्रेनिंग होगी।

आज 1582 पुरुष और करीब 600 महिला अवर निरीक्षक बिहार को मिल रहा है।

महिलाओं को सबसे पहले पंचायत में 50 प्रतिशत की घोषणा हमने की। पुलिस बल में आज बड़ी संख्या में महिला पुलिस बल है।

इसे देखकर बहुत खुशी होती है। देश में किसी भी राज्य से ज्यादा महिला पुलिस बल है।

दूसरे किसी भी राज्य में पुलिस बल में इतनी महिलाएं नहीं हैं। दूसरे राज्य में इतना होता तो पता नहीं कितना विज्ञापन छपता।

सीएम नीतीश ने कहा कि बिहार में महिलाओं की सुरक्षा सबसे प्राथमिकता पर है। सभी थानों में महिला का होना अनिवार्य कर दिया गया है।

पहले किसी भी थाने में कोई काम नहीं हुआ था। आज बिहार के थाने देखने लायक है। थानों के भवनों में सभी सुविधाएं प्राप्त हैं।

पटना का पुलिस मुख्यालय देखने लायक है। हथियार को लेकर भी सरकार ने बड़े फैसले किए हैं। बिहार में थाने को लेकर नए फैसले किए गए हैं।

समाज में कानून का राज कायम करना ही उद्देश्य। कुछ लोग गलत काम करते रहते हैं, उसकी परवाह नहीं।

सीएम ने कहा कि बिहार में कोरोना को लेकर बेहतर काम किये जा रहे हैं। तीसरी लहर को लेकर लोगों को अलर्ट किया गया है।

सभी लोगों को सख्ती से मास्क लगाने की अपील की गई है। कोरोना गाइडलाइन का पालन सख्ती से होना चाहिये।

ऑनलाइन-6 को लेकर सीएम नीतीश का अपील करते हुए कहा कि आज से सभी चीजें खोल दी गई हैं।

ऐसा नहीं है कि खुल गया तो लापरवाही शुरू हो जाये। तीसरा वेव कभी भी आ सकती है। इसलिए सभी लोगो को सतर्क रहना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि बिहार में आज पहले फेज से ज्यादा जांच हो रही है। हर दिन दो लाख से ज्यादा जांच के निर्देश दिए गए हैं।

सभी प्रशिक्षुओं से सीएम ने अपील किया कि यहां से निकलकर अपनी जिम्मेदारी अच्छे से संभालें।

इससे पहले सीएम नीतीश कुमार ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को पुरस्कृत भी किया।

spot_img

Latest articles

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...

जंगली हाथियों की बढ़ती हलचल से अलर्ट, गुमला में निषेधाज्ञा लागू

Wild Elephant Movement Alert : गुमला जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और...

खबरें और भी हैं...

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...