प्रधानमंत्री ने असम के मुख्यमंत्री से बात कर राज्य में बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से टेलीफोन पर बात कर राज्य में बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली।

उन्होंने मुख्यमंत्री को केंद्र सरकार की तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से बात की और राज्य में बाढ़ की स्थिति के संबंध में जानकारी ली।

हालात से निपटने के लिए केंद्र से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। मैं प्रभावित क्षेत्रों में रहने वालों की सुरक्षा और कुशलक्षेम के लिए प्रार्थना करता हूं।’’

उल्लेखनीय है कि असम के कई जिल बाढ़ ने पर्भावित हैं। करीब 21 जिले पानी में डूबे हुए हैं और 3.63 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। पिछले 24 घंटों में बाढ़ से दो लोगों की मौत हो गई है।

Share This Article