झारखंड विधानसभा में जोर-जोर से लगे जय श्रीराम और हर हर महादेव के नारे, कार्यवाही 12.45 तक स्थगित

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन सोमवार को विधानसभा की कार्यवाही के दौरान हंगामा और नारेबाजी के चलते स्पीकर ने 12:45 तक के लिए सदन कार्यवाही स्थगित कर दी।

सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष के आसन ग्रहण करते ही भाजपा के सदस्यों ने हंगामा और नारेबाजी करना शुरू कर दिया।

इसके बाद भाजपा विधायक सदन के बीच में आ गए और जोर-जोर से जय श्रीराम और हर हर महादेव की नारेबाजी करने लगे। भाजपा विधायक कार्य स्थगन की मांग कर रहे थे।

विधानसभा अध्यक्ष ने सदन को व्यवस्थित करने का हरसंभव प्रयास किया लेकिन सदन को अव्यवस्थित होते देख उन्होंने सभा की कार्यवाही 12:45 तक के लिए स्थगित कर दी है।

Share This Article