Latest NewsUncategorizedदेश के 35 जिले अब भी कोरोना हॉटस्पॉट

देश के 35 जिले अब भी कोरोना हॉटस्पॉट

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: देश में कोरोना वयारस के नए मामलों को लेकर कुछ राज्यों में हालत चिंता जनक बनी हुई है। खासकर केरल और महाराष्ट्र में हालात सुधर नहीं रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले हफ़्ते आए कोरोना वायरस के कुल नए मामलों में करीब 70 फीसदी (68.59 प्रतिशत) मामले केरल से हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि हम अभी भी कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत के 35 जिलों में साप्ताहिक कोविड संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक तथा 30 जिलों में यह दर 5 से 10 प्रतिशत के बीच है।

अभी देश में केवल 38 ज़िलों में प्रतिदिन 100 से ज़्यादा मामले आ रहे हैं। देश के कुल सक्रिय मामलों के 61 फीसदी केरल और महाराष्ट्र में 13 प्रतिशत हैं।

कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में 10,000 से ज़्यादा और 50,000 से कम सक्रिय मामले हैं।

वैक्सीनेशन की बात करें दो दिन पर दिन टीकाकरण की रफ्तार बढ़ती जा रही है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि हमने देश में अब तक वैक्सीन की 72 करोड़ डोज़ लगा दी हैं।

मई में हम औसतन 20 लाख टीके प्रतिदिन लगाते थे, आज सितंबर में हम 78 लाख टीके प्रतिदिन औसतन लगा रहे हैं।

आने वाले त्योहारों के दिनों से पहले हमें टीकाकरण की रफ़्तार को और बढ़ाना होगा।

सिक्किम, दादरा एवं नगर हवेली, हिमाचल प्रदेश में 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को कोविड टीकों की कम से कम एक खुराक दी गई।

नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल ने बताया कि अब तक 18 वर्ष से अधिक उम्र के 58 फीसदी लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज़ लग चुकी है, इनमें 18 फीसदी लोगों ने कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगवा ली है।

उन्होंने कहा कि हम सक्रिय रूप से बच्चों पर वैक्सीन के संभावित इस्तेमाल की वैज्ञानिक पुष्टि की दिशा में काम कर रहे हैं।

बच्चों में संभावित इस्तेमाल के लिए एक वैक्सीन उपलब्ध हुई है। स्कूल खोलने के लिए बच्चों को वैक्सीन लगे ये मापदंड दुनिया में कोई नहीं मानता।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...