कांग्रेस की मजबूती के लिए दिन-रात काम करना पड़ेगा : राजेश ठाकुर

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में शनिवार को जिला कांग्रेस के अध्यक्षों की पहली बैठक सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर राजेश ठाकुर ने कहा कि अब हमें टीम भावना के साथ पूरी मेहनत और कर्त्तव्यनिष्ठा के साथ संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए दिन-रात एक करके काम करना पड़ेगा।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं झारखण्ड प्रभारी आरपीएन सिंह का निर्देश है कि कार्यकर्ताओं की सुननी है।

मेरा प्रयास होगा कि सम्बद्ध जिलों में सरकारी कार्यक्रमों में अधिकारियों के द्वारा जिलाध्यक्षों को उचित सम्मान मिले।

जिलाध्यक्षों की सहमति से ही पार्टी में लोगों को जोड़ा जायेगा। पार्टी गतिविधियों की जानकारी और कार्यकर्ताओं के बीच संवाद के दृष्टिकोण से हमें सोशल मीडिया प्लेटफार्म का भी खुलकर उपयोग करना चाहिए।

ज़िला कांग्रेस कमिटी का अपना बैंक खाता होना चाहिए। इसके लिए जिलाध्यक्ष कार्रवाई करें।

विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि एक समय था जब जिलाध्यक्षों के पीछे विधायक-सांसद घूमते थे।

हमें संगठन को वापस उसी बुलन्दी पर पहुंचाना है। इस बात का विशेष ख्याल रहे कि संगठन में एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का माहौल न बने।

बैठक में सभी जिला अध्यक्षों के द्वारा संगठन की अद्यतन स्थिति से प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराते हुए जिला एवं प्रखंड अध्यक्षों की सूची को सौंपा।

ज़िला संगठन द्वारा विगत दिनों किये गए विस्तृत प्रतिवेदन भी प्रदेश कमिटी भी जिलाध्यक्षों को सौंपा गया।

साथ ही साथ जिले में चल रहे सदस्यता अभियान भी विचार मंथन किया गया और अभियान को गति देने की बात कही गयी।

यह निर्णय किया गया कि महीने में एक बार ज़िला समिति की विस्तारित बैठक आवश्यक रूप से आयोजित हो।

बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो एवं शहज़ादा अनवर आदि उपस्थित थे।

Share This Article