रांची में BJP नेता जीतराम मुंडा की हत्या करने वाला शूटर गिरफ्तार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची पुलिस भाजपा नेता जीतराम मुंडा हत्याकांड के खुलासे के करीब पहुंच गई है।

हत्या मामले में शूटर को उत्तर प्रदेश के बनारस से गिरफ्तार किया गया है। शूटर को गिरफ्तार कर रांची लाया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार शूटर ने पूछताछ में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। भाजपा नेता जीतराम मुंडा हत्याकांड का मास्टरमाइंड मनोज मुंडा अभी तक पुलिस के शिकंजे से दूर है।

रांची पुलिस मनोज की तलाश में झारखंड, बिहार और उत्तरप्रदेश में छापामारी कर रही है।

रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में भाजपा नेता की हत्या मामले में पुलिस ने रेकी करने वाले युवक को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है और वारदात के सस्पेक्टेड आरोपित मनोज मुंडा की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

मामले में रांची पुलिस सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है।

उल्लेखनीय है कि 22 सितम्बर को राजधानी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र के पालू स्थित आर्यन लाइन होटल में बुधवार की रात बाइक सवार दो अपराधियों ने भाजपा नेता जीतराम मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

जीतराम मुंडा रूपा तिर्की प्रकरण में ब्लॉक चौक पर बंधु तिर्की का पुतला दहन करने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे।

वह आर्यन होटल में रुककर चाय पी रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधी वहां पहुंचे और सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर एक अपराधी पीछे से उनके करीब जाकर कनपटी में गोली मार दी।

आनन-फानन में जीतराम मुंडा को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था।

Share This Article