झारखंड में नक्सलियों ने किया भारत बंद का समर्थन, पुलिस अलर्ट

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: कृषि कानून के खिलाफ 27 सितम्बर को किसान संगठनों की ओर से बुलाए गए भारत बंद को नक्सलियों ने भी समर्थन दिया है।

झारखंड में नक्सलियों ने भारत बंद को सफल बनाने की अपील की है।

राज्य के विभिन्न जिलों में पोस्टर चिपकाकर नक्सलियों ने समर्थन की बात कही है। नक्सलियों की ओर से इस संबंध में साईनाथ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की है।

दूसरी ओर नक्सलियों की ओर से किसानो के पक्ष में बंद के समर्थन को देखते हुए झारखंड पुलिस भी अलर्ट हो गयी है।

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को अलर्ट किया है।

नक्सली बंद के दौरान महत्वपूर्ण स्थानों को निशाना बना सकते हैं। स्पेशल ब्रांच के इनपुट पर झारखंड पुलिस सड़क, रेल मार्ग व नक्सल इलाको में विशेष निगरानी रख रही है।

Share This Article