
रांची : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि एनडीए गठबंधन के पास 24 विधायक हैं। जबकि जीतने के लिए 28 चाहिए। ऐसे में हम सबने तय किया कि जब हमारे पास पर्याप्त संख्या नहीं है तो हम निर्दलीय प्रत्याशी का समर्थन करेंगे। वे सोमवार को झारखंड विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे पास अगर पूरी संख्या होती तो दल पूरे विचार-मंथन के बाद किसी को प्रत्याशी बनाता। चूंकि हमारे पास संख्या नहीं है इसलिए हमने परिमल नथ्वानी का समर्थन करना तय किया है।

