भारत बंद के समर्थन में रांची की सड़कों पर उतरे भाकपा कार्यकर्ता

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: अखिल भारतीय किसान संघर्ष मोर्चा की ओर बुलाये गए भारत बंद के दौरान भाकपा नेताओं ने रांची के सड़क पर उतर कर विरोध किया।

भाकपा राज्य कार्यालय से राज्य सचिव भुबनेश्वर प्रसाद मेहता और जिला सचिव अजय सिंह के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया।

यह जुलूस राज्य कार्यालय से शुरू होकर मेन रोड, फतेतुल्लाह रोड और सुजाता चौक होते हुए वापस अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंचा और जाम लगाया।

इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की गई। सभी कृषि कानून को रद्द करने की मांग कर रहे थे।

मौके पर भाकपा के राज्य सचिव भुबनेश्वर प्रसाद मेहता ने झारखंड की जनता को बंद का समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया।

जिला सचिव अजय सिंह ने कहा कि 27 सितंबर को शहीदे आजम भगत सिंह जयंती है।

भगत सिंह ने विदेशी कंपनियों के खिलाफ आंदोलन किया था।

किसान देशी पूंजीपतियों और केंद्र सरकार की कॉर्पोरेट परस्त नीतियों के खिलाफ आंदोलनरत हैं और जब तक कृषि कानून वापस नहीं होंगे तब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।

इस जुलूस में किसान सभा के केडी सिंह, भाकपा के लालदेव सिंह, ललन सिंह, फ़रज़ाना फारुखी मेहुल इस्हाक़ हसीब, छुम्मू सुकरा उरांव, प्रिया , मनोज, श्याम इफ़्तेख़ार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share This Article