Homeअजब गज़बदेश में यहां की NH पर कई किलोमीटर तक फैले हुए हैं...

देश में यहां की NH पर कई किलोमीटर तक फैले हुए हैं condoms, जानें क्या है मामला

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

अजब गज़ब: कर्नाटक के तुमकूर जिले के नेशनल हाईवे (National Highway) का नजारा इस वक्त स्थानीय ग्रामीण लोगों के लिए हैरान कर देने वाला है। दरअसल इस हाईवे पर कई किलोमीटर तक सड़क के किनारे कंडोम (condoms) बिखरे हुए हैं।

हाईवे से गुजरने वालों को भी हैरानी होती होगी कि इतनी ज्यादा संख्या में कंडोम  condoms सड़क पर कैसे फैले हैं ?

दरअसल तुमकूर के पास नेशनल हाईवे 48 पर काथसांद्रा और बटवाड़ी लाइन के बीच सड़क किनारे कंडोम  condoms फैले हुए हैं।

लोगों को शक है कि इन्हें कहीं दूसरी जगह से लाकर फैलाया गया है।

शंका जाहिर की जा रही है कि ये किसी कंडोम  condoms कंपनी की कार से भी गिर सकते हैं. हालांकि अभी तक इस पर कोई स्पष्ट रूप से जानकारी नहीं मिली है।

बता दें कि नेशनल हाईवे 48 दिल्ली से शुरू होकर तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई तक जाता है। इस बीच ये हाईवे देश के सात राज्यों से होकर गुजरता है।

एनएच 48 दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु तक फैला है। हाईवे की कुल लंबाई 2807 किलोमीटर की है।

वहीं तुमकूर जिला कर्नाटक के दक्षिणी हिस्से में पड़ता है और राज्य के बड़े औद्योगिक शहरों में से एक है।

तुमकूर में ही देश का पहला मेगा फूड पार्क मौजूद है जो खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्रालय का प्रोजेक्ट है। तुमकूर को स्मार्ट सिटी मिशन में भी शामिल किया गया था।

spot_img

Latest articles

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

झारखंड शराब घोटाला: गुजरात से एसीबी की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी का निदेशक गिरफ्तार

रांची: झारखंड में सामने आए शराब घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी)...

नक्सल विरोधी रणनीति को और मजबूत करेगी झारखंड पुलिस, आईजी करेंगे रेंजवार समीक्षा बैठक

Ranchi : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान और विधि-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

खबरें और भी हैं...