Homeझारखंडझारखंड : राह चलती युवती से छेड़खानी युवक को पड़ी महंगी, युवती...

झारखंड : राह चलती युवती से छेड़खानी युवक को पड़ी महंगी, युवती ने पीछा कर बाइक सवार को दबोचा और फिर

Published on

spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

धनबाद: सिटी के पाॅलीटेक्निक रोड में उस समय जबरदस्त हंगामा मच गया जब राह चलती एक युवती से युवक ने छेड़खानी कर दी।

इसके बाद उसी रोड के एक अपार्टमेंट में रहने वाली पीडि़ता ने बहादुरी का परिचय देते हुए मनचले को पीछा करके दबोच लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी।

सरेराह युवती से युवक को पिटता देख राहगीर भी जुट गए और अपना-अपना हाथ साफ करने लगे।

आरोपी बार.बार युवती से माफी मांग रहा था। यह सब देख भीड़ में से ही कुछ लोगों ने सलाह दी कि उठक.बैठक कर लो और निकल जाओ।

इसके बाद उसने कान पकड़कर दनादन उठक.बैठक की। फिर बाइक पर सवार होकर तेजी से भाग निकला।

क्या है मामला

युवती ने बताया कि मंगलवार की देर शाम वह आटो से उतरकर अपने घर जा रही थी। तभी एक युवक उसे टच करते हुए गाड़ी भगाने लगा। पीडि़ता ने तुंरत एक बाइक सवार से लिफ्ट लेकर मनचला का पीछा किया।

बहादुरी दिखाते हुए उसे पकड़ा। साथ ही उसकी पिटाई कर दी। छेडख़ानी करनेवाले युवक का नाम अमन था, जो बेकारबांध का ही रहनेवाला बताया जाता है।

युवती की बहादुरी को देखकर उसके समर्थन में काफी लोग खड़े हो गए। इसके बाद तो पालीटेक्निक रोड में तमाशा लग गया।

मनचला बार.बार सफाई देता रहा। हमने छेड़खानी नहीं की है। युवती काफी गुस्से में थी। वह जोर.जोर चिल्ला रही थी।

भीड़ में शामिल कई लोगों ने युवक पर हाथ आजमाया। काफी देर बाद लोगों के समझाने पर युवती शांत हुई। युवक भी माफी मांगा और उठक.बैठक कर निकल पड़ा। इसके बाद तमाशा खत्म हुआ।

Latest articles

रांची में हत्या के दोषी कुर्बान को उम्रकैद, 15 हजार का Fine भी लगाया

Ranchi Civil court: अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत ने शुक्रवार को 5 साल...

रांची विश्वविद्यालय में 2026 से शुरू होंगे BPEd, MPEd और BPS कोर्स, कुलपति ने दी हरी झंडी

Ranchi University: रांची विश्वविद्यालय (RU) में सत्र 2026 से बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (BPEd),...

टाटा स्टील के मैनेजर ने पत्नी और बेटियों के साथ किया आत्महत्या, कैंसर ने छीनी चार जिंदगियां

Jamshedpur News: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर, चित्रगुप्त नगर में शुक्रवार, को दिल दहलाने वाली...

पलामू में पत्नी की हत्या का आरोपी विनीत ने किया सरेंडर, जेल भेजा गया

Palamu News: पाटन थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव में नवविवाहिता सिमरन सिंह (22) की...

खबरें और भी हैं...