आलोक दूबे ने की राज्य सरकार से वीकेंड लॉकडाउन को ख़त्म करने की मांग

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे ने कहा है कि दुर्गा पूजा के मद्देनजर राज्य सरकार संडे लॉकडाउन को समाप्त करने पर विचार करे।

दूबे ने सोमवार को कहा कि दुर्गा पूजा को लेकर राज्य सरकार की ओर से शर्तों के साथ प्रतिमा स्थापना और पूजा-आराधना की अनुमति दी गयी है।

इस पर्व का लोगों को साल भर इंतजार रहता है। पूजा के दौरान लोग कई लोगों को रविवार को ही खरीदारी का वक्त मिलता है।

इसलिए राज्य सरकार रविवार को जारी लॉकडाउन में अब छूट देना चाहिए। इस बाबत कांग्रेस नेता आलोक दूबे ने सोमवार को वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता से आग्रह किया है।

Share This Article