झारखंड हाईकोर्ट को मिले एक और जज

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड हाईकोर्ट को एक और जज मिले हैं। इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज सुभाष चांद का तबादला झारखंड हाई कोर्ट में हुआ है।

सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ओर से जारी अधिसूचना में यह आदेश जारी किया गया है।

जज सुभाष चंद का जन्म एक जनवरी, 1963 को हुआ है। उन्होंने अपनी पहली जॉइनिंग 16 सितंबर, 2020 को इलाहाबाद में की थी ।

वे 21 दिसंबर, 2024 को रिटायर हो जाएंगे । उन्होंने वर्ष 1988 कानून में स्नातकोत्तर किया है।

वर्ष 1989 से मई 2001 तक हरिद्वार जिला न्यायालय सिविल साइड में प्रैक्टिस की। वे 23 मई, 2001 को ने उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा में नियुक्त किए गए ।

इसके बाद जनवरी 2012 तक यहां काम किया। चार जनवरी 2012 को उन्होंने उच्च न्यायिक सेवा में योगदान दिया।

वर्ष 2016 में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में इन्हें प्रोन्नति मिली। इसके बाद 16 सितंबर, 2020 को अतिरिक्त जज के रूप में इन्होंने शपथ ली।

Share This Article