झारखंड : बाजार में भीड़ का फायदा उठा रहे पॉकेटमार, थैला काट निकाला पर्स, हाथ की सफाई दिखाने में जुटे

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर: शहर के हनुमानटिकरी जलसार रोड निवासी रेणु देवी सोमवार की शाम बाजार सामान लेने गई थी।

उन्होंने अपना पर्स थैला में रख लिया था। वह टावर चौक के पास कुछ सामान खरीद रही थी। इसी दौरान किसी चोर ने उनके थैला को ब्लेड से काट दिया और उसमें से उनका पर्स चोरी कर लिया।

पर्स में 20 हजार नकद, तीन एटीएम कार्ड व आधार कार्ड भी था। महिला ने कुछ देर बाद थैला में देखा तो उनका पर्स गायब था। इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दे दी गई है।

जानकारी हो कि बाजार में पुलिस कर्मियों की तैनाती के बावजूद अपराधी लगातार घटना को अंजाम दे रहे हैं।

पुलिस चोरों का पता लगा रही है। बता दें कि पिछले तीन-चार दिनों से बाजार में चहल-पहल काफी बढ़ गई है। बाजार में भीड़ का लाभ उठाकर चोर व पॉकेटमार भी अपनी हाथ की सफाई दिखाने में जुटे हैं।

Share This Article