जमशेदपुर में 27 वर्षीय युवक ने फंदे से लटककर दी जान, पत्नी से हुआ था विवाद

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। बुधवार देर रात एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक का नाम आकाश कुमार लाल, 27 वर्षीय, बताया गया है। वह पीएम आवास के पास किराए के मकान में अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रहते थे।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पत्नी ने पड़ोसियों से मदद ली और आकाश को फंदे से उतारकर एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने जांच के बाद आकाश को मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि आकाश डिलीवरी बॉय के रूप में काम करते थे और उनका एक बेटा है। यह भी बताया जा रहा है कि वह नशे के आदी थे। बुधवार रात किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। विवाद के बाद वह दूसरे कमरे में चले गए, लेकिन कुछ देर बाद जब पत्नी उन्हें देखने गई तो आकाश फंदे से लटके मिले।

इसके बाद पड़ोसियों की मदद से उन्हें फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिवार में दुख का माहौल है। पुलिस जांच में जुटी है और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।