पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पुलवामा: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के वहीबग इलाके में शुक्रवार शाम को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है।

माना जा रहा है कि सुरक्षाबलों के घेरे में अभी और आतंकी फंसे हुए हैं। इन आतंकियों को मार गिराने के लिए सुरक्षाबलों का अभियान जारी है।

सुरक्षाबलों को पुलवामा जिले के वहीबग इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली। इसके आधार पर सेना, सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया।

इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों को अपने नजदीक आते देख फायरिंग शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। खबर लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी थी।

Share This Article