पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सेहत में सुधार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. मनमोहन सिंह की सेहत में अब सुधार है। डॉ. सिंह की बुधवार को अचानक तबीयत खराब होने के चलते उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के हृदय रोग विभाग में भर्ती कराया गया था।

यहां विशेषज्ञों का एक पैनल पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. सिंह का इलाज कर रहा है। एम्स ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि डॉ. सिंह की सेहत में अब सुधार है।

वहीं, कांग्रेस की ओर से भी एक बयान में कहा गया है कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. सिंह की सेहत में सुधार है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव प्रणव झा ने बताया कि डॉ. सिंह की सेहत अब पहले से बेहतर है, लेकिन कुछ लोग सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य को लेकर अफवाह फैला रहे हैं।

उन्होंने लोगों से अपील की कि पूर्व प्रधानमंत्री की निजता का सबको सम्मान करना चाहिए। झा ने कहा कि हम लोग डॉ. सिंह के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना करते हैं।

Share This Article