छठ पूजा के दिन रांची में मांस की बिक्री पर रोक लगाने की मांग

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: श्रीमहावीर मंडल डोरंडा के केंद्रीय समिति के अध्यक्ष संजय पोद्दार ने राज्य सरकार एवं प्रशासन से छठ महापर्व की शाम और सुबह के अर्घ्य के दिन मांस, मछली की बिक्री पर पूर्णता प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

पोद्दार ने गुरुवार को कहा कि दिवाली के तुरंत बाद छठ का महापर्व शुरु होने वाला है। लाखों लोगों के आस्था का छठ महापर्व सभी धर्म के लोगों के आस्था से जुड़ा हुआ है।

रांची शहर के अधिकांश इलाकों में देखा गया है कि सड़क के किनारे मांस, मछली की दुकानें खुली रहती है।

उसी रास्ते से छठ व्रत करने वाली माताएं, बहनें घाट आना-जाना करती है।

आस्था के इस महान पर्व को देखते हुए मंडल राज्य सरकार और प्रशासन से मांग करती है कि शाम और सुबह के अर्घ्य के दिन मांस, मछली की दुकान पर पूर्णता प्रतिबंध लगाएं।

Share This Article