CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होगी आपदा प्रबंधन की बैठक

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रदेश कांग्रेस ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता से मांग की है कि कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करते हुए रविवार को भी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को खोलने की अनुमति प्रदान की जाए।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा और सतीश पॉल मुंजनी ने गुरुवार को कहा कि तीसरे लहर की आशंका भी बनी हुई है। ये ठीक है कि कोरोना का संक्रमण घटा है टला नहीं है।

महागठबंधन सरकार ने लगातार संवेदनशीलता और सजगता से लोगों को जागरूक बनाते हुए इसे नियंत्रण में लाया है।

दूसरी ओर धनतेरस, दीपावली, भाई दूज, चित्रगुप्त पूजा, लोक आस्था का महापर्व छठ भी आसन्न है, जिसकी तैयारी में व्यावसायिक जगत और आम जनमानस दोनों लगे हुए हैं। जीवन और जीविका दोनों के रक्षार्थ महागठबंधन सरकार कृत संकल्प है।

शुक्रवार को आपदा प्रबंधन की बैठक

प्रवक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में रविवार को आवश्यक चीजों को छोड़कर दुकानों के खुलने पर पाबंदी है। शुक्रवार को आपदा प्रबंधन की बैठक होने वाली है।

इसलिए हम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता से मांग करते हैं कि कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करते हुए रविवार को भी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को खोलने की अनुमति प्रदान की जाए।

Share This Article