बंगाल में कोरोना के 914 नए पॉजिटिव मिले, और 15 की हुई मौत

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के बाद कोरोना संक्रमण में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शाम पांच बजे तक 24 घंटे के दौरान पॉजिटिव लोगों की संख्या में 914 की बढ़ोतरी हुई है जबकि 15 लोगों की मौत हुई है।

हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक 24 घंटे के दौरान राज्य में 47 हजार 417 लोगों के सैंपल जांचे गए। इस दौरान 913 लोग स्वस्थ हुए हैं। राज्यभर में अब तक कोरोना के 15 लाख 92 हजार 908 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

इनमें से 15 लाख 65 हजार 471 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। बुलेटिन के अनुसार 24 घंटे के दौरान कोरोना से 15 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 19 हजार 141 हो गई है।

एक्टिव मरीजों की संख्या में 14 की कमी आई है और अभी आठ हजार 296 लोग विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत हैं। यहां स्वस्थता दर गिरकर 98.28 फीसदी हो गई है। राज्य में अब तक कुल एक करोड़ 92 लाख 28 हजार 303 सैंपल जांचे जा चुके हैं।

Share This Article