रांची में छठ महापर्व पर नहीं किया जायेगा शटडाउन, निर्देश जारी

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में छठ महापर्व को लेकर शट डाउन नहीं किया जायेगा। इस दौरान बिजली नियमित रहेगी। इसे लेकर बिजली वितरण निगम ने सभी कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश जारी किया है।

सभी कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश जारी करते हुए विशेष रूप से शट डाउन पर रोक लगायी गयी है। निगम ने इस दौरान किसी भी प्रकार के मरम्मत कार्य पर भी रोक लगायी है, जिससे शट डाउन की स्थिति न बने।

बहुत जरूरी होने पर ही फीडर मरम्मत कार्य करने का निर्देश दिया गया है। फीडर मरम्मत के लिए कार्यपालक अभियंता की अनुमति जरूरी होगी।

दूसरी ओर रांची विद्युत आपूर्ति क्षेत्र के महाप्रबंधन पीके श्रीवास्तव की ओर से ये निर्देश जारी किया है कि शाम छह से रात 11 बजे तक विशेष रूप से बिजली आपूर्ति का ध्यान रखा जायेगा।

इसके लिए सहायक विद्युत अभियंताओं को सब स्टेशनों पर रहने को कहा है जिससे बिजली आपूर्ति की मॉनिटरिंग हो सके।

ट्रांसफॉर्मर में खराबी होने पर सात से छह घंटे में बदलने का निर्देश है, जो शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लिये है। इस दौरान कार्यापालक अभियंताओं को विशेष निर्देश दिया गया है जिसमें छठ घाटों का पूर्व से निरीक्षण करना है।

साथ ही बिजली स्थिति का जायजा भी लेना है। ऐसे में जिन घाटों के निकट ट्रांसफॉर्मरों की स्थिति खराब है, वहां ट्रांसफॉर्मर बदल लेना है या मरम्मत करा लेना है।

साथ ही एजेंसियों के जरिये कार्यरत बिजली कर्मियों को भी इस दौरान इंजीनियरों के साथ तैयार रहने का निर्देश दिया गया है।

Share This Article