Homeक्राइमकोडरमा पुलिस ने छापामारी कर लूटपाट मामले में चार को किया गिरफ्तार

कोडरमा पुलिस ने छापामारी कर लूटपाट मामले में चार को किया गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

कोडरमा: जिले की तिलैया थाना पुलिस और छापामारी टीम की सक्रियता ने दो दिनों में ही बाइक सवार के साथ लूटपाट में मामले में संलिप्त चार अपाधियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बुधवार को एसडीपीओ अशोक कुमार ने तिलैया थाना में प्रेसवार्ता कर उदभेदन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आठ नवंबर की रात घर जा रहे बाइक सवार महेंद्र यादव के साथ एंजेल स्कूल के निकट लूटपाट की घटना में संलिप्त चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार किए गए अपराधियों में दिनेश कुमार राम और बिरजू राम , सूरज माली और पवन पासवान हैं। गिरफ्तार सभी अपराधी वार्ड संख्या 21, गुमो के रहनेवाले हैं।

इसके पास से लूटे गए बाइक और 4,460 रुपये नकद बरामद किया गया है। बताया गया कि 10 नवंबर को तिलैया थाना में घटना के बाद महेंद्र यादव ने पैसा, मोबाइल और बाइक लूट का मामला दर्ज कराया था।

एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर छापामारी टीम का गठन कर घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

इन लोगों की निशानदेही पर लूटे गए बाइक को बरामद किया गया। लूट में शामिल चारों आरोपियों को पुलिस ने कोडरमा जेल भेज दिया है।

spot_img

Latest articles

झारखंड के 1100 होमगार्ड जवानों का प्रशिक्षण शुरू, चार सेंटरों में 34 दिन की ट्रेनिंग

Home Guard Jawans Training Begins : झारखंड के 1100 होमगार्ड जवानों के लिए आज...

बेथेसदा कंपाउंड के बालिका उच्च विद्यालय में मनाया गया 173वां बेथेसदा दिवस…

173rd Bethesda Day celebrated at Girls High School: बेथेसदा कंपाउंड स्थित बालिका उच्च विद्यालय...

झारखंड को कोल ब्लॉक की नीलामी में फिर मिला कम प्रीमियम…

Jharkhand Commercial Coal Block : झारखंड को कमर्शियल कोल ब्लॉक की नीलामी में एक...

खबरें और भी हैं...