सीमाओं के पास नाटो की गतिविधियां बढ़ रही : रूस

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मॉस्को: रूसी रक्षा मंत्रालय ने पिछले 24 घंटों में काला सागर में देश की सीमाओं के पास नाटो के छह टोही विमानों का पता लगाया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय के ज्वेज्दा प्रसारक ने शुक्रवार को कहा कि रूस के एयरोस्पेस बलों ने विदेशी विमानों का पता लगाया। नाटो की हवाई टोही गतिविधियों की तीव्रता लगातार बढ़ रही थी।

इसमें कहा गया है कि तीन अमेरिकी नौसेना पी-8ए पोसीडॉन गश्ती विमानों का पता लगाया गया, साथ ही एक फ्रांसीसी वायु सेना सी-160जी गेब्रियल विमान, एक अमेरिकी वायु सेना आरसी-135 टोही विमान और एक अमेरिकी वायु सेना सी-2सी टोही विमान का पता चला।

प्रसारक ने कहा कि मंत्रालय काला सागर क्षेत्र में अमेरिका की आक्रामक सैन्य गतिविधि को क्षेत्रीय सुरक्षा और रणनीतिक स्थिरता के लिए खतरा के रूप में देखा है।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि रूस देश की सीमाओं के पास नाटो की बढ़ती सैन्य गतिविधियों की पृष्ठभूमि में अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय करेगा।

Share This Article