सिमडेगा में मोबाइल दुकान से चोरी करते तीन गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिमडेगा: पुलिस ने शुक्रवार की देर रात टैक्सी स्टैंड से एक मोबाइल दुकान से चोरी की घटना को अंजाम दे रहे तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की देर रात पुलिस गश्ती पर थी। टैक्सी स्टैंड में सलडेगा डीपा टोली निवासी उज्ज्वल केशरी के मोबाइल दुकान चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था।

पुलिस ने चोरी कर रहे तीन युवकों को मौके पर ही चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। रात को ही पुलिस ने फोन करके उज्जवल केशरी को टैक्सी स्टैंड बुलाया तथा चोरी के आरोपी के पास से बरामद सामानों की पहचानी करायी। इसके बाद तीनों आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया।

चोरी के आरोप में पकड़े गये युवको के नाम सुशील मिंज,सैयुन खाखा है। ये दोनों चीरोटांगड पालकोट के रहने वाले है। वर्तमान में घोचो टोली में भाड़े के मकान में रहता है।

वहीं तीसरे युवक का नाम यशवंत विलुंग है। यशवंत विलुंग बेंदोजोर केरसइ का निवासी है। वर्तमान में वह पुरनापानी में भाड़े के मकान में रहता है।

Share This Article