Homeझारखंडजमशेदपुर में हथियार के बल पर 45 हजार की लूट

जमशेदपुर में हथियार के बल पर 45 हजार की लूट

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

जमशेदपुर: साकची थाना क्षेत्र के टैंक रोड स्थित एक बिरियानी हाउस में घुसकर अपराधियों ने हथियार के बल पर 45 हजार रुपये लूट लिए। बताया गया कि कोलकाता आलीशान बिरयानी हाउस में हथियार के बल पर अपराधियों ने 45 हजार की लूट की घटना को अंजाम दिया।

घटना का विरोध करने पर दुकान के एक कर्मचारी पर अपराधियों ने हमला कर दिया। उसे पिस्टल के बट से मारकर घायल कर दिया। घटना देर रात की है।

इस घटना की सूचना बिरयानी हाउस के संचालक अली अकबर ने पुलिस को दी। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। दुकान के संचालक ने बताया कि दुकान बंद करने के बाद वे हिसाब-किताब कर रहे थे।

उसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक पीछे से पहुंचे। उन्होंने दुकानदार से एगरोल की मांग की। इसपर उन्होंने दुकान बंद हो जाने की बात कही। उसी वक्त एक युवक दुकान के भीतर घुस गया। उसने पिस्तौल निकालकर लूट का प्रयास किया। इसपर उसका विरोध किया गया।

उसी बीच युवक ने पिस्टल के बट से मारकर कर्मचारी को घायल कर दिया। फिर दुकान के गल्ले में रखे रुपये लेकर दोनों युवक फरार हो गए। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो चुकी है।

पुलिस उसी के आधार पर मारपीट और लूटपाट करने वाले अपराधियों की तलाश कर रही है । थाना प्रभारी ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

spot_img

Latest articles

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

रांची में एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह की तैयारी, 15 से 21 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान

Preparations for Anaemia Free Jharkhand Week in Ranchi: एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत...

पश्चिम बंगाल में SIR के बाद बड़ा बदलाव, वोटर लिस्ट से 58 लाख से ज्यादा नाम हटे

Major Change in West Bengal after SIR: पश्चिम बंगाल में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन...

स्पष्ट लक्ष्य और ठोस कार्रवाई से ही जीते जाते हैं युद्ध: CDS अनिल चौहान

CDS Anil Chauhan : चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने कहा...

खबरें और भी हैं...