Homeझारखंडझारखंड के इस जिले में अब ड्रोन से पुलिस रखेगा अफीम की...

झारखंड के इस जिले में अब ड्रोन से पुलिस रखेगा अफीम की खेती पर नजर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

चतरा: चतरा जिले में अफीम की खेती अंकुश लगाने के लिए ड्रोन कैमरे का सहयोग ले रही है। धान की कटाई शुरू होने के साथ ही पुलिस अफीम की खेती पर अंकुश लगाने की तैयारी शुरू कर दी है।

एसपी राकेश रंजन ने जिले को अफीम मुक्त बनाने की प्रयास को लेकर यह कदम उठाया है। पुलिस इसके लिए तकनीक का सहारा ले रही है। पुलिस के पदाधिकारी और जवान ड्रोन कैमरे की मदद से जंगल में घूम घूम कर निगरानी कर रहे है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि जिले में अफीम की खेती नहीं होने हो इसके लिए पुलिस ने एक दर्जन हाई क्वालिटी के ड्रोन कैमरे मंगवाये हैं।

पुलिस के एक दर्जन से अधिक एसआई स्तर के पदाधिकारियों को ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण भी दिया गया है। प्रशिक्षित पुलिस के पदाधिकारी प्रत्येक दिन अफीम की खेती के लिए संभावित क्षेत्रों में जाकर ड्रोन से निगरानी कर रहे हैं।

अफीम की खेती रोकने के लिए जिले के जंगली क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही है। जिले के सदर थाना क्षेत्र के सेल, बेदाग, कदले, वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के जोरी, बनियाबांध, राजपुर थाना क्षेत्र के गडिया, अमकूदर तथा कुंदा व प्रतापपुर थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांव से सटे जंगली इलाकों में पुलिस की टीम ड्रोन कैमरे की मदद से जंगली इलाकों पर नजर रख रही है।

उल्लेखनीय है कि अफीम माफियाओं के द्वारा पुलिस से बचने के लिए जंगल की जमीन को साफ कर उस पर अफीम की खेती की जाती है। जंगल होने की वजह से इस पर नजर रखना संभव नहीं हो पाता है।

ऐसे में चतरा पुलिस जिला प्रशासन की मदद से ड्रोन से इन अफीम की खेत पर नजर रख रही है। पुलिस की टीम अफीम की खेती रोकने के लिए ड्रोन का सहारा तो ले ही रही है।

इस बार बड़े पैमाने पर गांव में पोस्टर अभियान भी चलाया जा रहा है। गांव- गांव में पुलिस और वन विभाग की टीम पोस्टर लगाकर लोगों को जागरूक कर रही है। साथ ही जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर अफीम की खेती करने वाले लोगों की सूचना देने को भी हिदायत दी जा रही है।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...