कांग्रेस के सदस्यता अभियान के प्रभारी ने की समीक्षा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रदेश कांग्रेस सदस्यता अभियान के प्रभारी रामाश्रय प्रसाद की अध्यक्षता में मंगलवार को पार्टी कार्यालय में सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई।

प्रसाद ने दूरभाष पर कांग्रेस जिलाध्यक्षों से बात कर निर्देश दिया कि आप अपने जिले और प्रखंडों में सदस्यता अभियान में तेजी लाएं।

उन्होंने कहा कि बहुत जल्द सभी जिलों में सदस्यता अभियान की प्रभारी की नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देश पर किया जाएगा। जिसे पंचायत तथा वार्ड स्तर तक सदस्यता अभियान को गति प्राप्त हो।

सदस्यता अभियान के सह प्रभारी मदन मोहन शर्मा ने कहा कि झारखंड में लक्ष्य से ज्यादा सदस्य बनेंगे। क्योंकि युवाओं, महिलाओं, छोटे व्यापारियों, का झुकाव कांग्रेस के साथ हो रहा है।

Share This Article