बिपिन रावत का निधन अपूरणीय क्षति: राज्यपाल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि तमिलनाडु में बुधवार को हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना अत्यन्त पीड़ादायक है।

इसमें हमने देश के सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और सशस्त्र बलों के जवानों को खो दिया।

उनका असामयिक निधन हमारे सशस्त्र बलों और देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

उन्होंने कहा कि जनरल बिपिन रावत महान देशभक्त और उत्कृष्ट सैनिक थे, जिन्होंने असाधारण साहस एवं लगन से देश की सेवा की।

सशस्त्र बलों और सुरक्षा तंत्र के आधुनिकीकरण में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। ये देश उनकी असाधारण सेवा को कभी भी नहीं भूलेगा।

Share This Article